
BIG NEWS : लखनऊ में चार मंजिला इमारत गिरने से मचा हड़कंप, 3 की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी…,मौके पर पहुंची NDRF की टीम..
उत्तर प्रदेश : BIG NEWS : लखनऊ में आज शाम एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां वजीर हसनगंज रोड पर चार मंजिला एक इमारत गिर गई. इस भयानक हादसे में मलबे में दबने से 3 लोगो की मौत हो गई है. जिनका शव बरामद हुआ है, मिली जानकारी अनुसार, इस इमारत में 7 परिवार रहते थे. वहीं मलबे में करीब 20 लोगों के अब भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे का तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके पर SDRF और NDRF की टीमों को मौके पर रवाना करने का निर्देश दिया. सीएम कार्यालय के जारी बयान में कहा गया, ‘सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर राहत और बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं. कई अस्पतालों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए.’
वहीं घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य जारी है. राज्य के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी हालात का जायजा लेने मौके पर पहुंचे हैं. उन्होंने मीडिया को बताया ‘बिल्डिंग अचानक गिर गई. 3 शव मिले हैं और कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है. एनडीआरएफ, दमकल कर्मी मौके पर मौजूद है और बचाव अभियान चल रहा है. हादसे में 7 लोगों को बेहोशी की हालत में अस्पताल भेजा गया है.
उन्होंने कहा, ‘अभी हमारे सामने चुनौती सभी को बचाने की है.’ वहीं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने भूकंप के झटके से बिल्डिंग गिरने की आशंका जताई और कहा कि ‘सभी टीमें काम कर रही हैं. NDRF और SDRF की टीमें भी राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं.’







