
खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, फिर फंदे से झूलता मिला रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहु का शव, पुलिस ने …
प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर (Bilaspur) से एक दर्दनाक घटना की जानकारी सामने आ रही है जहां देर रात खाने को लेकर विवाद (Dispute) के बाद रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर की बहु का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि मृतका का पति उसी दिन भोपाल से ट्रेनिंग के बाद घर लौटा था। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, जीआर महिलाने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर हैं और उनका परिवार तिफरा के यदुनंदन नगर में रहता है। उनका छोटा बेटा रविकांत महिलाने मस्तूरी क्षेत्र के जयरामनगर-एरमसाही में कैनरा बैंक में मैनेजर है। उसकी शादी जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में रहने वाले टीचर राजकुमार जांगड़े की बेटी युक्तिरानी (29) से साल 2019 में हुई थी। शादी के बाद परिवार सहित रविकांत यदुनंदन नगर में रहता था। पिछले करीब 7 माह से रवि और उसकी पत्नी मोपका स्थित स्वर्ण रेसीडेंसी में रहने लगा था। उनकी 15 माह की बेटी भी है
रविकांत ने पुलिस को बताया कि रात में वह अपनी बेटी को खिला रहा था और टीवी देख रहा था। रात करीब 10 बजे तक युक्तिरानी खाना नहीं बनाई थी। वह खाना बनाने के लिए किचन में गई थी। इस दौरान वह टीवी की आवाज तेज कर बच्ची को खिला रहा था। करीब आधे घंटे बाद वह किचन में गया, तब युक्तिरानी वहां नहीं थी।
वहीं, बाजू के बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी आवाज लगाई लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो युक्तिरानी दुपट्टे से फंदे पर झूल रही थी। इसके बाद उसने अपने पापा और ससुर सहित अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी
इस मामले में पुलिस ने बताया कि जब तक वो पहुंची तब तक घरवालों ने युक्तिरानी को फंदे से नीचे उतार लिया था। मायकेवालों ने दामाद पर आरोप लगाया कि उसने युक्तिरानी की जमकर पिटाई भी की है। हालांकि, पुलिस ने बीच-बचाव कर उन्हें शांत कराया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रविकांत बैंक की ट्रेनिंग के लिए दस दिन से भोपाल में था। सोमवार दोपहर वह घर लौटा था। इस दौरान वह बेटी का वैक्सीनेशन कराने भी गया था। वैक्सीनेशन के कारण ही उनकी बेटी रो रही थी तो वह उसे देख रहा था।











