ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

गणतंत्र दिवस समारोह : रायपुर में राज्यपाल सुश्री उईके करेंगी ध्वजारोहण

रायपुर । राजधानी रायपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कल 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउण्ड में सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके मुख्य समारोह स्थल में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मार्च-पास्ट में पड़ोसी राज्य झारखंड की सश्स्त्र पुलिस बल की प्लाटून भी शामिल होगी। ध्वजारोहण के बाद आर्कषक मार्च-पास्ट और पदक अलंकरण समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, साथ ही शासकीय योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित झाकियों का भी प्रदर्शन होगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गणतंत्र दिवस पर परेड कमाण्डर सुश्री पुजा कुमार के नेतृत्व में, सुरक्षा बलों की 12 प्लाटूनों के साथ बैंड प्लाटून ने भी कदम से कदम मिलाकर मार्च-पास्ट करेंगे। समारोह में सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, झारखंड राज्य सशस्त्र बल (पुरुष), छ.ग. सशस्त्र बल (पुरुष), छत्तीसगढ़ पुलिस (पुरुष), छत्तीसगढ़ पुलिस (महिला), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला), छत्तीसगढ़ जेल, नगर सेना पुरूष एवं महिला तथा बैण्ड प्लाटून के जवान मार्च-पास्ट में शामिल होंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे पचास से अधिक अधिकारी-जवान

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य समारोह में राज्य के पचास से अधिक पुलिस अधिकारियों-जवानों को विभिन्न पदकों और पुरुस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया जाएगा। समारोह में   उत्कृष्ट सेवा लिए राष्ट्रपति का ‘विशिष्ट सेवा पदक‘ से भी पुलिस अधिकारियों और जावानों को सम्मानित किया जाएगा। आपदा राहत एवं बचाव कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सैनिकों को नागरिक सुरक्षा पदक से अलंकृत किया जाएगा। पुलिस प्रशिक्षण कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रशिक्षकों को ‘यूनियन होम मिनिस्टर मेडल‘ से अलंकृत किया जाएगा। इसी तरह बहादुरीपूर्ण कार्य करने के लिए दो बच्चों को भी 15 हजार रूपए एवं प्रशंसा पत्र और वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!