छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नगर पंचायत बेरला राजस्व वसूली में अव्वल

नगर पंचायत बेरला राजस्व वसूली में अव्वल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – शासन के निर्देश एवं कलेक्टरों रणबीर शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पंचायत बेरला में केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक महत्वाकांक्षी योजनायें संचालित हैं। जिसमें मुख्य रूप से स्वयं के पक्के आवास हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना जिसमें लगभग 80 प्रतिशत आवास पूर्ण कर लिए गए है, परम्परागत व्यवसाय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत शतप्रतिशत हितग्राहियों को, स्ट्रीट वेंडर हेतु प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 55 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों को लाभ प्राप्त हो चूका है। शहर की स्वच्छता हेतु स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शतप्रतिशत घरों से कचरा संग्रहण आदि का संचालन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है | सरकार द्वारा निकाय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के मूल्यांकन में पुरे देश में 188 वें स्थान, कचरा मुक्त शहर में 1 स्टार तथा खुले में शौच मुक्त शहर केिये ओडीएफ प्लस प्लस रैंक प्राप्त हुआ है। साथ ही राज्य शासन ने इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के साथ-साथ निकाय को अपने राजस्व प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा आर्थिक मामलो में आत्मनिर्भर बनने शतप्रतिशत राजस्व वसूली के लक्ष्य प्राप्ति हेतु स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जिसके परिपालन में नगर पंचायत बेरला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वनिष दुबे के द्वारा अपनी टीम के साथ भरसक प्रयास किया जा रहा हैं। अधिकारी द्वारा अपनी टीम को प्रतिदिवस लक्ष्य देकर वार्डों में घर घर भेजा जा रहा हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के राजस्व वसूली में कुल मांग के एवज में माह मार्च तक 100 प्रतिशत राजस्व वसूली की जा चुकी है जो अबतक का सबसे ज्यादा वसूली के प्रतिशत को दर्शाता हैं तथा अधिकारी ने यह भी बताया कि अधिक राजस्व वसूली होने से निकाय को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहयोग मिला हैैं। विगत 6 माह से निकाय को अपने कर्मचारियों को वेतन देने शासन पर निर्भर नही होना पड़ रहा है, स्वयं के राजस्व वसूली से ही वेतन भुगतान किया जा रहा हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!