Advertisement

चुकंदर के छिलकों के स्किन राज जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जानिए सेवन करने से क्या क्या मिलेंगे फायदे

चुकंदर के छिलकों के स्किन राज जानकर आप हो जाएंगे हैरान, जानिए सेवन करने से क्या क्या मिलेंगे फायदे

इंटरनेट डेस्क: हमारी सेहत के लिए चुकंदर बेहद गुणकारी होता है. अगर हम इसका सेवन करेंगे तो सेहत को कई फायदे​ मिलेंगे. सर्दी के मौसम में इसका सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं.

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चुकंदर में मैंग्नीज, पौटेशियम, फाइबर, फोलेट, आयरन और विटामिन जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं. यही कारण है लोग इस अपनी डाइट में शामिल करते है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ चुकंदर ही नहीं, बल्कि इसके छिलके भी बेहद उपयोगी साबित हो सकते है. चुकंदर को काम में लेकर लोग छिलकों को फेंक देते है, लेकिन अगर आप इनसे होने वाले लाभ के बारे में जान लेंगे, तो इसे फेंकेंगे नहीं बल्कि इसका भी यूज. आइये जानते है चुकंदर के छिलकों से होने वाले लाभ के बारे में…

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

होठों के लिए गुणकारी:
सर्दी के मौसम में अक्सर ठंडी हवाएं हमारे चेहरे और हमारे होठों की नमी को चुरा लेती हैं. ऐसे में होंठ और स्किन फटने लगती हैं. अगर आपके साथ भी ये समस्या हैं, तो इसके लिए चुकंदर के छिलके आपके काम आ सकते हैं. इसके लिए चुकंदर के छिलकों को घिस लीजिए और फिर इसमें शक्कर मिलाकर उंगलियों की सहायता से होंठों पर मालिश कीजिए. इस स्क्रब की सहायता से होंठों की डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे. फिर से आपके होठ खूबसूरत बन जाएंगे.

स्किन को मिलेगा फायदा:
अगर आप चुकंदर के छिलकों का इस्तेमाल करेंगे तो इससे स्किन को फायदा मिलेगा. इसमें मौजूद भारी मात्रा में विटामिन सी हमारी स्किन के लिए काफी लाभदायक होते है. अगर आप अपनी स्किन का निखार वापस पाना चाहते हैं,तो इसके लिए चुकंदर के छिलकों का यूज कीजिए. कुछ देर के लिए चुकंदर के छिलकों को पानी में भिगोकर रख दीजिए. जब पानी का रंग बदलने लगे, तो छिलके निकालकर इसमें नींबू का रस मिला लीजिए. अब इस मिश्रण से चेहरे की मसाज करते हुए आधा घंटा इसे सूखने दीजिए और फिर पानी से मुंह धो लीजिए. ऐसा करने से न सिर्फ चेहरे पर निखार आएगा, बल्कि डेड स्किन सेल्स भी निकल जाएंगी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57