Advertisement

Business Idea: कम पैसे लगाकर शुरू करें सरसों के तेल की मिल, हर महीने होगी मोटी कमाई

Business Idea: कम पैसे लगाकर शुरू करें सरसों के तेल की मिल, हर महीने होगी मोटी कमाई

Business Idea: खाने वाला तेल (Edible oil) के बिना रसोई घर सूना रहता है। इस तेल की डिमांड दिनों दिन तेजी से बढ़ रही है। कभी इसके दाम आसमान छूने लगते हैं तो कभी कीमतों में गिरावट भी दिखती है।
यह एक ऐसा बिजनेस है, जिसे कम लागत में शुरू किया जा सकता है। एक बार पैसे लगाने के बाद आपको लंबे समय तक मुनाफा ही मुनाफा मिलना है। आप अपने घर पर ऑयल एक्सपेलर मशीन (Oil Expeller Machine) लगा सकते हैं। गांव से लेकर शहर या किसी मेट्रो शहर में भी इसे शुरू करके बंपर कमाई की जा सकती है।

गांव में ऑयल मिल जरूर देखने को मिलती है। जिसमें सरसों के बीज से तेल निकाला जाता है। इसकी शुरुआत छोटे स्तर से की जा सकती है। पहले सरसों आदि का तेल निकालने के लिए बड़ी मशीनें लगानी पड़ती थी।

अब कई छोटी मशीनें भी आ गई हैं। जिनकी कीमत भी कम है और इन्‍हें लगाने के लिए ज्‍यादा जगह की भी जरूरत नहीं होती है। इसके साथ ही इन्‍हें चलाने के लिए ज्‍यादा लेबर की भी जरूरत नहीं होती है। कितनी आएगी लागत? सबसे पहले तेल निकालने वाली मशीन ऑयल एक्सपेलर को खरीदना होगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिसकी कीमत 2 लाख रुपये है। इसके बाद ऑयल मिल स्थापना के लिए FSSAI से लाइसेंस हासिल करना होगा। इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। अगर आपने इस प्रक्रिया को नहीं अपनाया तो इसे गैर कानूनी माना जा सकता है।

पूरा सेट-अप करने में करीब 3-4 लाख रुपये खर्च हो जाएंगे। हालांकि बड़े लेवल पर करेंगे तो थोड़ा खर्च बढ़ जाएगा। इस मशीन में बीजों को एक साथ डालकर प्रेस कर तेल निकाला जाता है। ऐसे में तेल और खली अलग हो जाती है।

खली बेचकर भी पैसे कमाए जा सकते हैं। खली पशुओं को खिलाई जाती है।

Business Idea: सागवान की खेती से होगी अंधाधुंध कमाई, जानिए कैसे करें शुरू
कितनी होगी कमाई? तेल को बाजार में पहुंचाने के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग का भी सहारा ले सकते हैं। टीन या बोतलों में पैक करके इसे बेचा जा सकता है।

एक बार इस बिजनेस में निवेश की जरूरत पड़ती है। इसके बाद कई साल तक बंपर कमाई कर सकते हैं। कुछ ही महीनों में आपकी लागत भी निकल आएगी। इस बिजनेस में घाटा लगने की लगने की संभावना बहुत कम रहती है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57