भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन बर्फ से खेलते दिखे राहुल गांधी-प्रियंका, वायरल हुई भाई-बहन की तस्वीर

भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन बर्फ से खेलते दिखे राहुल गांधी-प्रियंका, वायरल हुई भाई-बहन की तस्वीर

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में राहुल गांधी के नेतत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज आखिरी दिन है।श्रीनगर में राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में 21 विपक्षी दलों को बुलाया गया है।

कन्याकुमारी में पिछले साल 7 सितंबर को शुरू की गई कांग्रेस की यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा की है। भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उपस्थिति में श्रीनगर के कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इसी बीच कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की बर्फ के साथ खेलते हुए तस्वीर शेयर की है। भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन बर्फ से खेलते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की बर्फ के साथ खेलते हुए तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया, ”यात्रा का समापन, श्रीनगर की बर्फबारी और अपनेपन की कुछ तस्वीरें। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सुबह यात्रियों के साथ थी, नाचते-गाते।”