छत्तीसगढ़राज्यसरगुजा

सरगुजा संभाग के 280 से अधिक दावेदारों से वन-टू-वन मुलाकात : नेट्टा डिसूजा

सरगुजा संभाग के 280 से अधिक दावेदारों से वन-टू-वन मुलाकात:नेट्टा डिसूजा

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

सरगुजा संभाग के 14 सीटों के लिये कांग्रेस के दावेदारों का पक्ष लेने के उपरांत आखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुश्री नेट्टा डिसूजा रायपुर के लिये रवाना हो गयी है। 2 और 3 सितंबर दो दिनो में 16 घंटे में संभाग भर से आये करीब 280 से अधिक दावेदारों से उन्होंने वन-टू-वन मुलाकात किया है। 2 सितंबर को देर रात साढे 11 बजे तक वे सरगुजा लोकसभा के अन्तर्गत आने वाले आठो विधानसभा के दावेदारों से मुलाकात करती रहीं। 3 सितंबर रविवार को उन्होंने जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बैकुन्ठपुर, मनेन्द्रगढ से आये दावेदारों से मुलाकात किया। 2 सितंबर को राजीव गांधी युवा मितान सम्मेलन में शामिल होने गये कुछ विधायकों जिनमें डॉ0 प्रितम राम एवं वृहस्पति सिंह भी शामिल हैं उनसे मुलाकात करने आये। आज मुलाकात करने वालों में पत्थलगांव विधायक रामपुरकार सिंह, बैकुन्ठपुर विधायक श्रीमति अम्बिका सिंहदेव, कुनकुरी विधायक यू0डी0 मिंज, अनूसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री भानूप्रताप सिंह प्रमुख हैं। इनके अतिरिक्त बैकुन्ठपुर सीट से वेदांती तिवारी, यवत कुमार सिंह, योगेश शुक्ला, मनेन्द्रगढ सीट से रमेश सिंह, डमरु रेड्डी, बबीता सिंह और चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल ने अपनी-अपनी दावेदारी के पक्ष में सुश्री डिसूजा से मुलाकात किया। चिरमिरी महापौर श्रीमति कंचन जायसवाल मनेन्द्रगढ विधायक विनय जायसवाल की पत्नी हैं। मनेन्द्रगढ विधायक विनय जायसवाल पी0सी0सी0 की बैठक में रायपुर में होने के कारण मौजूद नहीं थे। भरतपुर-सोनहत सीट से निवर्तमान विधायक गुलाब कमरो की इकलौती दावेदारी की जानकारी संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियों से प्राप्त हुई है। वे भी पी0सी0सी0 की बैठक में शामिल होने के कारण मौजूद नहीं थे। मौजूद नहीं रहने वाले एक अन्य विधायक जशपुर के विनय भगत भी थे। जशपुर सीट से सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी फुलकेरिया भगत एवं हीरु निकुॅंज शामिल हैं। कुनकुरी सीट से निवर्तमान विधायक यू0डी0 मिंज के अतिरिक्त सरगुजा संभाग की पूर्व कमिश्नर जे0किण्डो भी हैं। पत्थलगांव सीट से रामपुकार सिंह के अतिरिक्त राहुल गांधी के साथ भारत जोडो यात्रा में शामिल होने वाली यात्री रत्ना पैकरा प्रमुख नाम है। इस दौरान उनके सहयोग के लिये जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा से संगठन महामंत्री सैयद अख्तर हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, अशफाक अलि, अनूप मेंहता, पंकज शुक्ला, शकीला सिद्धकी मौजूद थे।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

रायपुर में उपमुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे

राजीव गांधी युवा मितान सम्मेलन एवं संगठनात्मक बैठकों में शामिल होने के कारण उपमुख्यमत्री टी0एस0 सिंहदेव शहर में मौजूद नहीं है। रायपुर में वे सुश्री डीसूजा से सौजन्य मुलाकात करेंगे।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!