CG Teacher Suspended : शराबी शिक्षक पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई

बिलासपुर। CG Teacher Suspended : शराबी शिक्षक पर गाज गिरी हैं। शिक्षक पर दिन शराब के नशे में स्कूल आने के आरोप लगे थे। वहीं पढ़ाई भी नही करवाते थे। मामला तखतपुर ब्लॉक का है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर ब्लॉक के प्राथमिक शाला समडील में सहायक शिक्षक के पद पर रमेश कुमार विश्कर्मा पदस्थ है। वे आये दिन शराब पीकर स्कूल जाते है। और बच्चों को भी पढ़ाई नही करवाते। उनके शराबखोरी के खिलाफ गांव के सरपंच व ग्रामीणों ने भी लिखित शिकायत की थी। साथ ही संकुल समन्वयक ने पूरे वाकये का प्रतिवेदन तखतपुर बीईओ को सौपा था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

तखतपुर बीईओ ने इसकी जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौपी थी। जिसमे उन्होंने बताया था कि सहायक शिक्षक रमेश कुमार विश्वकर्मा शराब पीकर स्कूल में उपस्थित होते हैं, और किसी भी प्रकार का शिक्षकीय अध्ययन, अध्यापन कार्य उनके द्वारा नही करवाया जाता। साथ ही स्कूल में चल रहे शिक्षकीय कार्यो को भी वे प्रभावित करते हैं। उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने निलंबित करते हुए बीईओ कार्यालय तखतपुर में अटैच किया है।