
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
गैर भाजपा शासित राज्यों को राज्यपालों के जरिये परेशान किया जा रहा: मुख्यमंत्री सोरेन
गैर भाजपा शासित राज्यों को राज्यपालों के जरिये परेशान किया जा रहा: मुख्यमंत्री सोरेन
रांची, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्यपालों के जरिये उन राज्यों को परेशान किया जा रहा है, जहां भाजपा सत्ता में नहीं है।.
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस की ओर से उस विधेयक को लौटाये जाने के एक दिन बाद उनका यह बयान आया है, जिसमें लोगों का मूल निवास निर्धारित करने के लिए वर्ष 1932 के भू-अभिलेख को इस्तेमाल करने का प्रस्ताव है। .