ईडी ने छत्तीसगढ़ में 51अचल संपत्तियों को किया कुर्क

रायपुर प्रवर्तन निदेशालय ने करोड़ों रुपये के कोयला घोटाले में निलंबित उप सचिव और अन्य आरोपियों की 17.48 करोड़ रुपये मूल्य की 51 अचल संपत्तियों को सोमवार को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

कुल 51 सम्पत्तियों में से आठ संपत्तियां सौम्या चौरसिया की है वहीँ 43 सम्पत्तियाँ अन्य आरोपियों की है।

ईडी ने अबतक लगभग 170 करोड़ रुपये की सम्पत्तियाँ कुर्क की है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उल्लेखनीय है कि ईडी की जांच कोयला घोटाले से संबंधित है जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों से जुड़े कार्टेल द्वारा छत्तीसगढ़ में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले पर 25 रुपये की अवैध उगाही की गई थी।

मामले में चौरसिया समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और सभी आरोपी अभी जेल में है।