छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर : ​​​​​​​नक्सलियों के विरूद्ध आपरेशन जारी रहेंगे:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर : ​​​​​​​नक्सलियों के विरूद्ध आपरेशन जारी रहेंगे:  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

नक्सली अपनी आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

हमारे जवानों के हौसलें बुलंद हैं

नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्प स्थापित करने का कार्य जारी रहेगा

रायपुर 4 अप्रैल 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सलियों के विरूद्ध सुरक्षा बलों के आपरेशन जारी रहेंगे, नक्सलियों के प्रभाव क्षेत्र में कैम्पों की स्थापना का कार्य तेजी से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर वापस लौटने के बाद स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बीजापुर में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ की घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि लड़ाई में हमारे जवानों की शहादत हुई है, लेकिन वे बहादुरी से लड़े हैं। मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सुरक्षा बल बुलंद हौसलों के साथ नक्सलियों से उनकी मांद में घुसकर लड़ाई लड़ रहे हैं। बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई इस लड़ाई में नक्सलियों का काफी नुकसान हुआ है। हमें जानकारी मिली है कि नक्सली 4 ट्रेक्टर में भरकर घटना स्थल से मृत एवं घायल नक्सलियों को ले गए। उन्होंने कहा कि 4 घंटे तक चली इस लड़ाई के दौरान सुरक्षा बलों के हौसलें बुलंद थे और उन्होंने नक्सलियों के प्रभाव वाले क्षेत्र में अंदर घुसकर बहादुरी से लड़ाई लड़ी।
    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का प्रभाव लगातार सिमट रहा है और उनका असर अब केवल एक बहुत सीमित क्षेत्र में रह गया है। इससे बौखलाकर वो अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए इस तरह की घटनाएं कर रहे हैं। हम उनके प्रभाव क्षेत्र में लगातार पुलिस कैम्प स्थापित कर रहे हैं और आगे भी यह कार्य जारी रखेंगे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!