Advertisement

राज्य स्तरीय तवाईकांडो प्रतियोगिता में सरगुजा पुलिस तवाईकांडो क्लब का शानदार प्रदेशन ।

राज्य स्तरीय तवाईकांडो प्रतियोगिता में सरगुजा पुलिस तवाईकांडो क्लब का शानदार प्रदेशन ।
कोरबा में आयोजित प्रतियोगिता मे 17 बच्चों ने दिखाया प्रशिक्षण का हुनर, 05 प्रतिभागियो का हुआ राष्ट्रीय स्तर पर चयन ।
शानदार प्रदर्शन करते हुए 04 गोल्ड, 02 सिल्वर, 10 ब्रांज मेडल जीतकर सरगुजा पुलिस एवं जिले का नाम किया रोशन ।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित।
“हिम्मत” अभियान के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर शामिल हो रहे जिले के प्रतिभावान् छात्र छात्राएं।

छत्तीसगढ़ एशोशियेसन के तत्वाधान में आयोजित 18 वी राज्य स्तरीय तवाईकांडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 जनवरी से 30 जनवरी तक कोरबा में आयोजित की गई थी, जिसमे राज्य से लगभग 17 जिलो के खिलाड़ी भाग लिए थे, प्रतियोगिता में सरगुजा पुलिस तवाईकांडो क्लव के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे हिम्मत अभियान चलाकर सरगुजा पुलिस के तवाईकांडो क्लब मे सर्वसुविधायुक्त प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन कर छात्र छात्राओ को प्रशिक्षित किया जा रहा हैं,

28 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय तवाईकांडो प्रतियोगिता मे जिले से कुल 27 प्रतिभागी शामिल हुए थे, जिनमें से “हिम्मत” अभियान के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किये 17 प्रशिक्षित प्रतिभागियों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए 04 गोल्ड, 02 सिल्वर, 10 ब्रांज मेडल जीतकर सरगुजा पुलिस एवं जिले का नाम रोशन किया है, पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा विजेता प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाये दी गई, राज्य स्तरीय तवाईकांडो प्रतियोगिता से 05 प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है, जिन्हें आगामी प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता हेतु तैयार किया जायगा

टीम का नेतृत्व जिला ताईक्वांडो संघ के सचिव अशोक तिर्की, एवं सरगुजा पुलिस के तवाईकांडा कोच राधेश्याम मानिकपुरी द्वारा किया गया।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05