Advertisement

कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में विधायक ने दी 20 लाख की सौगात

दुर्ग वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा मंगलवार को शासकीय डॉ वा वा पाटणकर कन्या महाविद्यालय के वार्षिक पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ उन्होंने छत्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई लिखाई के साथ ही कला, विज्ञान, नौकरी, सेना एवं खेल कूद जगत में भी बेटियां लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही हैं।

आज देश की राष्ट्रपति एवं राज्य में राज्यपाल भी एक महिला हैं। देश मे बेटियों के लिए अपार संभावनाएं सुनिश्चित करने का काम कांग्रेस सरकार ने प्रारंभ किया है, जिसके फलस्वरूप आज बेटियां वायुसेना में फाइटर जेट उड़ाने के साथ ही थल सेना, नौसेना एवं पुलिस बल में भी बराबर की भागीदारी निभा रही हैं। प्रशासनिक व्यवस्था हो या फिर खेल का क्षेत्र हर जगह महिला शक्ति का डंका बज रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए अंडर 19 महिला विश्वकप में भारतीय टीम की जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि इच्छाशक्ति के मामले में महिलाओं का कोई सानी नहीं आज देश की बेटियां घर के साथ साथ देश चलाने में भी सक्षम हैं। वोरा ने छात्राओं से कहा कि माता पिता एवं गुरुजनों के साथ ही प्रदेश सरकार भी छत्राओं की प्रतिभा के प्रोत्साहन हेतु प्रतिबद्ध है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कार्यक्रम को जनभागीदारी अध्यक्ष प्रीति मिश्र ने संबोधित करते हुए मेहनत एवं लगन से कठिन लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करने का प्रोत्साहन दिया। प्राचार्य सुशील तिवारी ने इस दौरान 1982 से संचालित महाविद्यालय की छत्राओं द्वारा राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त की गई उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी को बधाई दी। पूर्व छात्राओं एवं महाविद्यालयीन कर्मचारियों की मांग पर वोरा ने खेल मैदान एवं डोमशेड निर्माण हेतु 20 पंख की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की। एवं मेधावी छत्राओं को पुरुस्कार वितरित किया।

इस दौरान समाजसेवी कमल रूंगटा , आर एन सिंह, डी सी अग्रवाल, अनिल कश्यप, अनिल अग्रवाल, ऋचा ठाकुर समेत कॉलेज के प्राध्यापक एवं छत्राएँ मौजूद रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47