
*सार्वजनिक मुक्तिधाम नेवरा में ना करें कोरोना संक्रमित शवो का अंतिम संस्कार*
खरोरा ज्ञात हो कि विगत कुछ हफ्ते पहले नगर पालिका तिल्दा नेवरा प्रशासन द्वारा आदेश जारी किया गया था कि कोरोना संक्रमण से मृत हुए शवो का अंतिम संस्कार सार्वजनिक मुक्तिधाम नेवरा में ना कर के परसदा मार्ग में पालिका द्वारा चिन्हित किए गए खाली जगह पर किया जाएगा।
परंतु हाल ही में कुछ ऐसे मामले देखे गए हैं जिसमें सार्वजनिक मुक्ति धाम नेवरा में ही कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार किया जा रहा है । अतः माननीय अध्यक्ष महोदय एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी तिल्दा नेवरा से विनम्र विनती है कि नेवरा स्थित मुक्तिधाम में पंपलेट चस्पा कर वहां कोरोना संक्रमित शवों के दाह संस्कार पर रोक लगाने का कष्ट करें तथा इस बात को भी इंगित करें की कोरोना संक्रमित शवों का दाह संस्कार आबादी से दूर पालिका द्वारा निर्धारित किए गए स्थान परसदा मार्ग पर ही करें।
“‘समाज सेवी संस्था संजीवनी रक्तदाता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान ने पालिका प्रशासन से यह भी अपील की है कि मुक्तिधाम के अंदर के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु नियमित साफ-सफाई एवं सेनीटाइज किया जाना चाहिए।
खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट….












