Advertisement

8 महीने पहले हो चुका है अंतिम संस्कार, अब गोवा के होटल में मिला ‘मरा’ हुआ शख्स

8 महीने पहले हो चुका है अंतिम संस्कार, अब गोवा के होटल में मिला ‘मरा’ हुआ शख्स

गोवा के मडगांव में एक अजीब मामला देखने में आया है. एक व्यक्ति जो कि करीब 8 महीने पहले मर गया था और यहां तक कि उसके घरवालों ने उसका अंतमि संस्कार भी कर दिया था वह अचानक सामने आ गया.

पुलिस ने युवक को एक होटल के रूम से हिरासतमें लिया है. पुलिस ने युवक को बाद में केरल पुलिस को सौंप दिया है. केरल पुलिस भी युवक को कई दिनों से खोज रही थी क्योंकि उन्हें पहले ही पता चल गया था कि जिसका अंतिम संस्कार किया गया है वह उस युवक का नहीं है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दीपक बालाकृष्णन कांडी को केरल पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिया है. यह युवक 7 जून पहले केरल के मेप्पायुर से गायब हो गया था. इसके बाद युवक के लापता होने की रिपोर्ट भी स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखवाई गई थी. हालांकि इसके बाद 17 जुलाई को एक व्यक्ति की डेडबॉडी केरल के एक बीच से मिली थी जिसे दीपक के तौर पर पहचाना गया था. क्योंकि यह युवक का शव मेप्पायुर से गुम हुए दीपक के जैसे ही दिख रहा था.

अंतिम संस्कार के बाद केस बंद

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

युवक का शव मिलने के बाद उसे दीपक के घरवाले साथ ले गए और उसका वहां पर अंतिम संस्कार किया गया है. इस घटना के बाद पुलिस ने इस केस को बंद कर दिया था. बाद में पुलिस को पता चला कि जिस शव का दीपक के घरवालों ने अंतिम संस्कार किया गया है वह दीपक का नहीं था. वह किसी इरशाद नाम के व्यक्ति की थी. इरशाद राज्य के पंथीरिक्कारा का रहने वाला था जो कि अपने घर से कुछ दिन पहले ही लापता हो गया था.

पुलिस ने बाद में अस्थियों से डीएनए टेस्ट करवाया जिससे खुलासा हुआ कि जिसका अंतिम संस्कार किया गया है वह इरशाद था. पुलिस को इस गलती का अहसास हुआ इसके बाद दीपक की तलाश शुरू की गई. पुलिस ने यह केस क्राइम ब्रांच को सौंप दिया. इसके बाद गुरुवार को मडगांव पुलिस सभी होटल के रूटीन चेकअप कर रही थी. यहां पर पुराने रेलवे स्टेशन के पास जब पुलिस ने एक होटल की जांच की थो उन्होंने दीपक के आधार नंबर की जांच की. इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया और केरल पुलिस को इस बात की सूचना दी गई.

अंतिम संस्कार की दीपक को नहीं खबर

दीपक ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि वह इन दिनों कई जगहों पर घूमता रहा है. वह जयपुर, दिल्ली, पंजाब और गोवा के कई जगहों पर अब तक छिप चुका है. बोगमालो में दीपक ने कुछ कामं भी किया ताकि वह पैसे कमा सके. दीपक जब मडगांव पुलिस की हिरासत में था और केरल पुलिस उसे साथ ले जा रही थी इस दौराप पत्रकारों ने उससे पूछा कि क्या वह जानता है कि उसके परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है. इस पर दीपक ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानता है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57