Advertisement

भारतीय सेना को हथियार और बारूद सप्लाई करने वाली सोलार इंडस्ट्रीज का डेटा हैक, CBI करेगी जांच

भारतीय सेना को हथियार और बारूद सप्लाई करने वाली सोलार इंडस्ट्रीज का डेटा हैक, CBI करेगी जांच

नागपुर:महाराष्ट्र के नागपुर की सोलार इंडस्ट्रीज लिमिटेड (SIL)कंपनी पर साइबर अटैक हुआ है. इस कंपनी के इम्पोर्टेंट डेटा हैक कर लिए गए हैं.

गौर करने वाली बात यह है कि यह कंपनी भारतीय सेना और रक्षा क्षेत्र को हथियार और बारूद सप्लाई करने वाली कंपनियों में से एक है. इस साइबर अटैक के बाद बताया जा रहा है कि कंपनी से जुड़े संवेदनशील डेटा ऑनलाइन बाजार में सेल के लिए रख दिए गए हैं. हैकर का दावा है कि उसने कंपनी के नागपुर सर्वर से 2 टीबी डेटा चुरा लिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक जो जानकारियां चुराई गई हैं उनमें पिनाका रॉकेट्स, ब्रह्मोस, आकाश, कई वॉरहेड्स, माइन्स, बम और अन्य संवेदनशील रक्षा उपकरण से जुड़े सूचनाएं, ड्राइंग्स, इंजीनियरिंग फॉर्मूले और ऑडिट्स हैं.

संवेदनशील जानकारियां डार्कनेट पर सेल के लिए डाली गईं

हालांकि कंपनी की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन यह डेटा लीक की खबर की पुष्टि बेंगलुरु बेस्ड साइबर सिक्योरिटी फर्म क्लाउड सेक ने कर दी है. यह कंपनी साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी घटनाओं पर नजर रखती है. रिपोर्ट के मुताबिक ब्लैक कैट या अल्फा वी नाम के हैकर्स ग्रुप ने सोलार इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर यह रैनसमवेयर अटैक किया है. इस अटैक से चुराई गई जानकारियों में से कुछ को डार्कनेट पर सेल के लिए डाल दिए जाने की बात सामने आ रही है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जल्दी ही CBI के हाथ, मामले की जांच

रिपोर्ट यह भी सामने आ रही है कि हथियारों की सप्लाई चेन से जुड़ी जानकारियां. कंपनी के मैनेजमेंट से जुड़े अहम पद पर बैठे लोगों की निजी जानकारियां भी चुरा ली गई हैं. नागपुर सिटी साइबर पुलिस स्टेशन में केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है. अब यह केस केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपने की तैयारी की जा रही है.

रक्षामंत्रालय, गृहमंत्रालय, इंटेलिजेंस एजेंसियों के अधिकारी नागपुर में जुटे

मामला सामने आने के बाद रक्षा मंत्रालय के सीनियर अफसर, गृहमंत्रालय के अधिकारी और इंटेलिजेंस एजेंसियों के अधिकारी नागपुर में जुट चुके हैं और इससे जुड़ी सारी जानकारियों का जायजा ले रहे हैं. कंपनी अधिकारियों को इस हैकिंग के बारे में जानकारी 21 जनवरी को मिली. उन्हें धमकी दी गई कि उनके अहम डेटा हैक कर लिए गए हैं और जल्दी ही इन्हें बेचा जाएगा. कंपनी ने तुरंत सिक्योरिटी एजेंसियों को इसकी सूचना दे दी.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57