Advertisement

मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात में अनिता से किया गया वादा हुआ पूरा

रायपुर : मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात में अनिता से किया गया वादा हुआ पूरा

अनिता के खेत में लगा सोलर पंप, सिंचाई के लिए मिलेगा भरपूर पानी

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के जरिए प्रदेश की जनता से रूबरू हो रहे हैं और इस दौरान जनता की समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। कोरबा जिले के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पिपरिया में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अनिता राज नाम की महिला से एक वायदा किया था कि जो कुछ ही दिनों के भीतर पूरा हो गया है। अनिता ने अपने पिता छोटू राज के खेत में सिंचाई व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री से सोलर पंप लगाने की मांग की थी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के दौरान अनिता राज की बेबाकी से खासे प्रभावित हुए थे। साथ ही उसके विहान समूह से जुड़े होने और स्वसहायता समूह के जरिए आर्थिक सशक्तिकरण की तरफ अग्रसर होने के लिए उसकी तारीफ भी की थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री विगत दिनों कोरबा जिले के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पिपरिया में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से रूबरू हुए थे। इस दौरान ग्राम कोरबी निवासी कुमारी अनिता राज ने बताया था कि उनके पिता श्री छोटू राज खेती के सहारे आजीविका चलाते हैं। उनकी भूमि में एक पानी का बोर है लेकिन खेत तक बिजली पहुंचाने की समस्या है। जिसके कारण बोर काम नहीं कर रहा है इसलिए उनके पिता के खेत में सोलर पंप लगाया जाए। मुख्यमंत्री ने अनिता से वादा किया था कि जल्द ही उसके खेत में सोलर पंप स्थापित होगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए कृषि विभाग द्वारा तत्काल ही प्रकरण तैयार किया गया और एक सप्ताह के भीतर क्रेडा विभाग द्वारा छोटू के खेत में सोलर पंप स्थापित कर दिया गया। सोलर पंप लगने के बाद से अब छोटू राज के खेत में पानी की दिक्कत नहीं होगी और वो गेहूं, मटर, टमाटर और धनिया की फसलों की बेहतर सिंचाई कर सकेगा। अनिता राज ने कहा कि वह मुख्यमंत्री बघेल के इस त्वरित कार्यवाही की दिल से आभार व्यक्त करती हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57