Advertisement

CG NEWS : मारपीट सुलझाने गई पुलिस से ग्रामीणों ने गाली-गलौज कर की धक्का-मुक्की, अब 5 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। CG NEWS : 29 जनवरी रात्रि करीबन 7 बजे कन्ट्रोल रूम धमतरी से अर्जुनी पुलिस थाना को सूचना मिली की ग्राम कोलियारी के पास दुर्घटना हो गई है, और गांव वाले मारपीट कर रहे हैं। जिस पर पुलिस बल ग्राम कौलियारी दुर्गा चौक के पास जाकर देखा तो गांव के लोग कार चालक के साथ एक्सीडेन्ट करने की बात को लेकर गांव वालों द्वारा झगड़ा एवं मारपीट कर रहे थे जहां पर पुलिस बल द्वारा काफी मशक्कत के बाद भी नहीं मनने पर बल प्रयोग कर तत्काल कार एवं पिकप वाहन चालकों को वहां से बाहर निकाल कर भेजा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

घटना के दौरान हाइवे पट्रोलिंग गाड़ी पर करीबन 10-12 की संख्या में एक राय होकर पेट्रोलिंग वाहन को घेरकर अश्लील गंदी गंदी गाली गलौच कर वर्दी का कॉलर को पकड़कर धक्का मुक्की किया गया तथा इन्हीं लोगों के द्वारा पत्थर से हाइवे पेट्रोलिंग वाहन क्रमांक सीजी 03 8568 के पीछे कांच को मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसमे राधेश्याम निषाद, मुकेश ध्रुव नाम के व्यक्ति एवं अन्य लोगों के द्वारा शासकीय कार्य करने के दौरान, अपने कर्तव्य से निवारत कर मारने पीटने की धमकी देकर धक्का मुक्की कर विधिपूर्ण कार्य करने से रोककर शासकीय कार्य में बाधा डाला गया घटना में शामिल राधेश्याम निषाद, मुकेश ध्रुव, मनोहर लाल साहू, दानीराम यादव, टिकेश्वर साहू एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध थाना अर्जुनी अप.क्र. 54 / 23 धारा 294, 353, 332, 186, 427, 147 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर द्वारा इस घटना को को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपियों को पकड़कर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया था। जिस पर थाना प्रभारी अर्जुनी द्वारा त्वरित कार्यवाही कर 05 आरोपियो को पकड़ कर थाना लाया गया पूछताछ में अपराध सबूत पाये जाने से उपरोक्त आरोपियो को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57