Advertisement

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर जी की प्रतिमा का किया अनावरण

रायपुर : मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर जी की प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर जी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के ग्राम पंचायत भर्रेगांव में प्रखर पत्रकार और पूर्व सांसद स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके प्रदेश के लिए योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चंदूलाल चंद्राकर जी ने अपना पूरा जीवन छत्तीसगढ़ राज्य के विकास और राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में लगाया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्वर्गीय चंदूलाल चन्द्राकर के परिवारजनों से सौजन्य भेंट की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर वरिष्ठ राजनेता थे। वे केन्द्र में पर्यटन, नागरिक उड्डयन, कृषि, ग्रामीण मंत्री रहे। वे प्रखर पत्रकार भी थे। देश के कई नामी अखबारों के संपादक भी रहे। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा पत्रकारिता में उनके दिए गए योगदान के लिए चंदूलाल चंद्राकर पत्रकारिता पुरस्कार दिया जाता है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57