जल जीवन मिशन: राज्य में 19 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन

रायपुर : जल जीवन मिशन: राज्य में 19 लाख से अधिक परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जांजगीर-चांपा में सर्वाधिक 1.64 लाख से अधिक परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में राज्य के ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क घरेलू नल कनेक्शन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 19 लाख 07 हजार 279 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसके साथ-साथ राज्य के 43 हजार 933 स्कूलों, 41 हजार 669 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 17 हजार 286 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सबसे अधिक 1 लाख 64 हजार 553 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए गए हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उल्लेखनीय है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। इस मिशन के तहत घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है।

जल जीवन मिशन के तहत अब तक राजनांदगांव जिले में 1 लाख 41 हजार 715, रायपुर जिले में 1 लाख 16 हजार 932, रायगढ़ जिले में 1 लाख 12 हजार 393, धमतरी जिले में 1 लाख 9 हजार 500, बलौदाबाजार-भाटापारा में 93 हजार 446, बेमेतरा 86 हजार 614, कवर्धा 92 हजार 125, बिलासपुर जिले में 86 हजार 434, दुर्ग 82 हजार 986 और महासमुंद जिले में 81 हजार 909 नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। इसी तरह बालोद में 72 हजार 665, मुंगेली में 69 हजार 073, गरियाबंद 67 हजार 100, कांकेर 57 हजार 550, बस्तर में 54 हजार 704, जशपुर में 53 हजार 099, कोरबा में 48 हजार, सूरजपुर में 47 हजार 166, बलरामपुर में 46 हजार 880, कोरिया में 45 हजार 302, कोण्डागांव में 45 हजार 010, सरगुजा जिले के 40 हजार 996, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 21 हजार 837, बीजापुर 20 हजार 300, दंतेवाड़ा में 18 हजार 647, सुकमा में 18 हजार 335 और नारायणपुर जिले में 12 हजार 008 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।