छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बेमेतरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रीता पाण्डेय की बेटी भाजपा का थामा दामन

बेमेतरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रीता पाण्डेय की बेटी भाजपा का थामा दामन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

विधायक दिपेश साहू के नेतृत्व मे किया भाजपा मे प्रवेश, उप मुख्यमंत्री साव ने दिलाई सदस्य्ता

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – आज राजधानी रायपुर में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू के नेतृत्व में शहर कांग्रेस अध्यक्ष रीता पाण्डेय की बेटी रजनी चौबे उप मुख्यमंत्री अरुण साव के समक्ष भाजपा मे शामिल हुई हैैं। इस दौरान विधायक दीपेश साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के लक्ष्य के साथ सर्व जन के हित व अधिकार के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं, ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से भारत को एक नई दिशा दी है। हमारा भारत विश्व मे अपनी एक अलग पहचान स्थापित कर रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता ने भी भाजपा की इसी नीतियों को देखते हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाई है। आज बेमेतरा शहर कांग्रेस अध्यक्ष रीता पाण्डेय की बेटी रजनी चौबे भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, जिनका मैं भाजपा परिवार में स्वागत करता हूं। भाजपा प्रवेश के बाद मीडिया से बात करते हूए रजनी चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बार लोकसभा में पूरे 11 सीटों पर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने का संकल्प कर चुकी हैैं। प्रधानमंत्री की योजनाओं और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में प्रदेश की जनता उत्साहित है, आज महिलाओं, युवाओं,किसानों, बुजुर्गों एवं प्रत्येक व्यक्ति व वर्ग के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार एक विजन के साथ कर रही है, जहां छत्तीसगढ़ के सर्वांगिण विकास के साथ जनहित के लिए योजनाओं का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हो रहा है। मोदी की गारंटी में किये अपने वादों को पूरा करने के लिए लगातार कार्य करते हुए आज महतारी वंदन योजना, किसानों का बकाया धान बोनस, 3100 प्रति क्विंटल में धान खरीदी और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपये प्रति मानक बोरा देने की योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे जनता में एक नया विश्वास दिखाई दे रहा है।आज इन्हीं कुशल नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदेश व प्रदेशवासियों के विकास हेतु बजट में किये गए प्रावधानों से विकासशील छत्तीसगढ़ को आने वाले समय में भाजपा सरकार विकसित छत्तीसगढ़ बनाने में जरूर सफल होगी। आज केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के इन्हीं जनहितैषी निर्णयों, उपलब्धियों और राष्ट्र सर्वप्रथम की भावना से प्रभावित होकर मै भारतीय जनता पार्टी की सदस्य ग्रहण की हूँ।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!