ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी के करीबी से ईडी ने की पूछताछ, मनीलॉन्ड्रिंग मामले में कस सकता है शिकंजा

तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता साकेत गोखले को चंदा के माध्यम से एकत्र किए गए धन के कथित दुरुपयोग के मामले में हाल ही में गिरफ्तार किया था। अब इसी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के करीबी अलंकार सवाई से पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बता दें कि सवाई को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी सहयोगी माना जाता है, और वह उनकी रिसर्च टीम का नेतृत्व भी करते थे। बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में तीन दिन अहमदाबाद में सवाई का गोखले से आमना-सामना कराया गया था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

ईडी ने 35 साल के साकेत गोखले को 25 जनवरी को गिरफ्तार करने के बाद अलंकार सवाई को तलब किया था, जब वह क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से धन जुटाने के आरोप में गुजरात पुलिस की हिरासत में था।

सूत्रों की मानें तो दोनों से पूछताछ और आमना-सामना करने से ईडी को फंड के बारे में पता लगाने में मदद नहीं मिली, यहां तक कि सवाई ने कथित तौर पर किसी भी नकद भुगतान से इनकार कर दिया है। गोखले के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला गुजरात पुलिस की प्राथमिकी से दर्ज किया गया था। राज्य पुलिस ने गोखले को पिछले साल दिसंबर में क्राउड फंडिंग के जरिये जमा धन के कथित दुरूपयोग के मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!