Advertisement

यूपीएचसी में कैंसर जैसे बड़ी बीमारी का ईलाज होना गर्व की बात- सिंहदेव

यूपीएचसी में कैंसर जैसे बड़ी बीमारी का ईलाज होना गर्व की बात- सिंहदेव

स्वास्थ्य मंत्री ने किया स्वस्घ्य शिविर का शुभारंभ

अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस पर मरीजों को किया गया सम्मानित

अम्बिकापुर 4 फरवरी 2023/ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शनिवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में अंतर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस के अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया । इस अवसर उन्होंने अस्पताल में कीमोथिरेपी उपचार से स्वस्थ हुए कैंसर के कई मरीजों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बोर्ड पर लिख कर आमजनों के लिए संदेश भी दिया। अंतरर्राष्ट्रीय कैंसर दिवस 4 फरवरी को क्लोज द गैप थीम के साथ मनाया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj


स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर जैसे घातक बीमारी के ईलाज की सुविधा सिर्फ बड़े अस्पतालों में होती है लेकिन एक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय स्तर पर इस बीमारी की ईलाज की सुविधा मिलना गर्व और खुशी देती है। यह और ज्यादा बड़ी बात तब हो जाती है जब आदिवासी बाहुल्य और बड़े शहरों से दूर क्षेत्र के संभाग मुख्यालय में मरीजां को ईलाज की सुविधा मिल रही है। चिकित्सक से लेकर अधिकारी कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से कैंसर वार्ड में ईलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लोग पता भी नही करते थे कि क्या बीमारी है लेकिन अब जांच का दायरा इतना बढ़ गया है और जांच पद्धतियां है कि कैंसर का पता चल जाता है। हमारी सरकार सभी लोगों की सभी आवश्यकता ओ को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। महापौर डॉ अजय तिर्की ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से सुविधाएं बढ़ रही है जो यूनिवर्सल हेल्थ केयर की ओर ले जा रहे हैं। पूरे देश मे यूनीवर्सल हेल्थ केयर को बढावा देने की बात कही जा रही है।
शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करा रहे कैंसर के मरीजों से स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने वार्ड में जाकर बात की। इसी क्रम में उदयपुर के घाटबर्रा निवासी श्रीमती रमिया ने बताया कि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के साथ कीमोथेरेपी से ईलाज़ मिल रही है।
ज्ञातव्य है कि स्वास्थ्य मंत्री श्री तीस सिंहदेव की पहल पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवापारा में वर्ष 2021 में कीमोथेरेपी केंद्र की स्थापना की गई थी। केंद्र में अब तक लगभग 900 लोगों की स्क्रीनिंग किया गया है और 257 लोगों की कीमोथेरेपी की गई है। अब तक राज्य शासन के द्वारा लगभग 63 लाख रुपये की महंगी दवाइयां मरीजों को निःशुल्क दी गई हैं।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य द्वितेंद्र मिश्रा, सीएमएचओ डॉ.पीएस सिसोदिया, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आर मूर्ति,एमएस डॉ आर्या, डॉ आयुष जायसवाल, डॉ अमीन फिरदौसी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47