जम्मू में मौसम शुष्क, कश्मीर में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा। एमईटी कार्यालय ने रविवार को कहा कि जम्मू में मौसम शुष्क रहेगा और कश्मीर घाटी में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश/बर्फबारी होगी।











