बिहार का यह ‘बुनकरों का गांव’ अब अस्तित्व बचाने के लिए कर रहा संघर्ष
गया (बिहार), बिहार का ‘मैनचेस्टर’ कहे जाने वाले गया जिले में मानपुर के पटवा टोली में अब वह स्थिति नहीं है जब इसकी पहचान बुनकरों के गांव के रूप में होती थी। अब यहां सबकुछ सामान्य नहीं दिखता है। यहां काम करनेवाले बुनकरों से लेकर पावरलूम मालिकों तक को कठिन दौर से गुजरना पड़ रहा है















