मेरे बारे में भाजपा सोच रही है उसका आभार, सोचना तो कांग्रेसजनों को चाहिए- मंत्री टीएस सिंहदेव

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के एक बयान ने फिर से एक बार राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। दरअसल, भाजपा लगातार मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ अन्याय होने को लेकर सरगुजा की जनता से इसका बदला लेने को कहती है। वहीं भाजपा द्वारा चिंता जाहिर करने को लेकर मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यह तो कांग्रेसजनों को सोचना चाहिए। भाजपा इसमें चिंता क्यों कर रही है और आम लोगों को सोचना चाहिए। लोग जैसा सोचेंगे वैसा करेंगे। भाजपा को इसमें चिंता नहीं करनी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा को इस सद्भावना के लिए मैं आभार ही कह सकता हूं।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आज स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सूरजपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्या पर भी अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि आज के समय में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अधिकारी उतना महत्व नहीं दे रहे हैं, जो महत्व भाजपा के कार्यकाल में उनके कार्यकर्ताओं को मिलता था। मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रशासन को जनप्रतिनिधियों के प्रति और विशेष कर सत्ताधारी दल के प्रतिनिधि के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। मैं यह कभी नहीं कहता कि जो वो कहे वह करो… कार्यकर्ताओं को ऐसा महसूस नहीं होना चाहिए कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही है…