Advertisement

छत्तीसगढ़ : रिश्तेदार के घर गया था शख्स, सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; सड़क पर अर्थी रख किया चक्काजाम

मनेंद्रगढ़। चिरमिरी नगर निगम के दीनदयाल चौक के पास युवक का शव रख कर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया. परिजनों का कहना है कि मृतक विजय कुमार के शरीर पर चोट के निशान हैं. उसके साथ मारपीट की गई है, जिस कारण उसकी मौत हुई है.

इनकी मांग थी कि शव का दोबारा पीएम किया जाए, जिस बात को लेकर शव को सड़क पर रख चक्काजाम किया गया. तहसीलदार और पुलिस के पहुचने पर उनके द्वारा समझाइश दी गई. तहसीलदार और पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने चक्काजाम खत्म किया.

पूरा मामला ये है कि मृतक अपने रिश्तेदार के घर सूरजपुर जिला के प्रतापपुर के ग्राम गौरा गया हुआ था. वह उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. उसके बाद प्रतापपुर पुलिस द्वारा शव का पीएम कराया गया. उसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मृतक के परिजन शव को चिरमिरी लाकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए, तब मृतक के शरीर पर इनको चोट के निशान दिखे, जिसके बाद पहले पोड़ी थाना जाकर इसकी जानकारी दी गई. उसके बाद मृतक विजय कुमार के शव को लेकर सड़क पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया.

लगभग एक घंटे तक चक्का जाम रहा. इसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहां मौजूद मृतक के परिजन और लोगों को समझाइश दी, जिसके बाद नाराज़ परिजन और लोग इनकी बात मानकर शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47