Advertisement

बेंगलुरु के संगीतकार रिकी केज ने जीता तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय

नई दिल्ली। भारतीय संगीतकार रिकी केज ने तीसरी बार ग्रमी अवॉर्ड जीता है।रिकी केज के एल्बम को सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटगरी में नॉमिनेट किया गया था। संगीतकार ने इस अवार्ड को मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ शेयर किया है। बता दें, स्टीवर्ट कोपलैंड ने इस एल्बम में रिकी के साथ सहयोग किया था। 65वें ग्रैमी अवार्ड्स में दोनों को यह अवॉर्ड सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी के लिए प्राप्त हुआ है।
रिकी केज ने ट्वीटर पर इस खुशी को अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हुई हैं। जिनमें वह वॉर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर पोस्ट करते हुए रिकी ने लिखा कि ‘अभी-अभी मैंने तीसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। बहुत आभारी हूँ, स्पीचलेस हूँ! मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं।’

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
Grammy Award 2023 Bengaluru musician Ricky Kej won third Grammy Award, first Indian to do so

2015 में जीता था पहला अवार्ड बता दें कि म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने पहली बार साल 2015 में अपने एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए यह अवॉर्ड जीता था। इसके बाद उन्होंने साल 2022 में एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ‘बेस्ट न्यू एज एल्बम’ की कैटेगरी में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ ग्रैमी अवॉर्ड जीता था रिकी ने अब तक 30 देशों में कुल 100 संगीत पुरस्कार जीते हैं। रिकी को यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन आर्टिस्ट और यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के लिए नॉमिनेट किया जा चुका है। संगीतकार ने संयुक्त राष्ट्र हेडक्वार्टर भी प्रस्तुति दी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47