ब्रेकिंग न्यूज़

किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत, फ्री में हो रहा इलाज, इन 27 जिला अस्पतालों में मिलेगा फायदा..!!

रायपुर। बढ़ती उम्र के साथ-साथ बीमारियां भी आपको जकड़ने लगती है. जैसे-जैसे उम्र की दहलीज बढ़ती जाती है बीमारियां भी बढ़ती जाती है. बीमारियां बढ़ने के साथ-साथ घर की आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है. इन बीमारियों में से एक बीमारी है किडनी की. अगर आप किडनी के मरीज है तो आपको डायलिसिस कराने के लिए लाखों रुपए खर्च करने पड़ते हैं. लेकिन देश का एक राज्य ऐसा भी है जो किडनी के मरीजों के डायलिसिस के इलाज के लिए निशुल्क सुविधा देता है.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

छत्तीसगढ़ के 27 जिलों के जिला अस्पताल में फ्री में डायलिसिस किया जाता है

छत्तीसगढ़ राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार विस्तार हो रहा है. राज्य के 27 जिला चिकित्सालयों में डायलिसिस की सुविधा विकसित कर ली गई है. इससे किडनी रोगों से पीड़ितों को अब उनके जिला मुख्यालय में ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है. प्रदेश के दूरस्थ अंचलों के मरीजों को अब डायलिसिस के लिए बड़े शहरों का रूख नहीं करना पड़ रहा है. किडनी संबंधी रोग से ग्रस्त मरीज को लंबे समय तक बार-बार डायलिसिस कराना पड़ता है. इससे उन पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है. स्थानीय स्तर पर ही निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलने से अब इसके मरीजों को बड़ी राहत मिली है.

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में फ्री में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो चुकी है

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव की पहल पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम ‘जीवन धारा’ और जिला खनिज न्यास निधि  से राज्य के 27 जिला मुख्यालयों तथा देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा प्रारंभ की जा चुकी है. ‘जीवन धारा’ के अंतर्गत दुर्ग, कांकेर, बिलासपुर, महासमुंद, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, बीजापुर, रायपुर, जांजगीर, जगदलपुर, गरियाबंद, मुंगेली, धमतरी, बलौदाबाजार, बैकुंठपुर, सूरजपुर, कवर्धा, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं सुकमा जिला चिकित्सालय तथा देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जा रही है.

जानिए अब तक कितने मरीजों का डायलिसिस किया जा चुका है

छत्तीसगढ़ के 24 अस्पतालों में कुल 106 डायलिसिस मशीनें स्थापित की गई हैं, जहां अब तक 87 हजार 321 डायलिसिस सेशन किए जा चुके हैं. पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 में इन अस्पतालों में किडनी रोगों से जूझ रहे मरीजों के कुल 46 हजार 679 डायलिसिस सेशन किए गए हैं. प्रदेश के चार अन्य जिला अस्पतालों दंतेवाड़ा, बलरामपुर, रायगढ़ और कोंडागांव में जिला खनिज न्यास निधि से डायलिसिस की मशीनें स्थापित कर यह सुविधा प्रदान की जा रही है. दंतेवाड़ा में चार, बलरामपुर और रायगढ़ में तीन-तीन तथा कोण्डागांव में एक डायलिसिस मशीन संचालित है.

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!