ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज, दलितों के साथ मारपीट का आरोप

मध्य प्रदेश। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम पर दलितों के साथ मारपीट करने और देशी कट्टा हवा में लहराने का आरोप है। पुलिस ने शालिग्राम के खिलाफ एससी-एसटी सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में 11 फरवरी को एक शादी में हंगामा मचाया था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पुलिस ने बताया कि बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी-एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम के हाथ में कट्टा और मुंह में सिगरेट थी। वह वीडियो में दलितों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे।

बमीठा थाना पुलिस ने दलित लड़की के पिता की शिकायत पर 20 फरवरी की शाम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि शालिग्राम ने दलितों को गालियां भी दीं। इस वीडियो की जांच के लिए एसपी ने टीम भी गठित की है। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच करने की बात कर रहे हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!