Advertisement

हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत 11 को

धमतरी । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार देश के सभी न्यायालयों, राजस्व न्यायालयों, ट्रिब्यूनल्स, कामर्शियल कोर्ट, वक्फ बोर्ड में आगामी 11 फरवरी को वर्ष का प्रथम हाईब्रिड (वर्चुअली एवं फिजीकली) नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत में अब तक न्यायालय में पेंडिंग क्रिमिनल कम्पांडेबल के 219 प्रकरण, विद्युत के 12 प्रकरण, श्रम न्यायालय से संबंधित 16 प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के 24 प्रकरण, परिवार न्यायालय के 28 प्रकरण, धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम के 22 प्रकरण, सिविल के 2 प्रकरण, समरी के 87 प्रकरण कुल 410 प्रकरण को चिन्हांकित कर हाईब्रिड नेशनल लोक अदालत में निराकरण हेतु रखा जा चुका है। इसी तरह प्रीलिटिगेशन के बैंक के 2219 प्रकरण, विद्युत विभाग के 1596 प्रकरण एवं नगर निगम के 95 प्रकरण कुल 3910 प्रीलिटिगेशन प्रकरण प्राधिकरण में प्रस्तुत किया गया है। न्यायालय द्वारा और अधिक प्रकरण को चिन्हांकित कर निराकरण हेतु रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाइब्रिड नेशनल लोक अदालत के समस्त न्यायालयों का विडियो कांफ्रेसिंग के लिए लिंक जिला न्यायालय धमतरी की वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/dhamtari पर उपलब्ध है। नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण आपसी राजीनामा के आधार पर किया जा सकता है। लोक अदालत के माध्यम से निराकृत प्रकरणों की अपील नहीं होती।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57