Advertisement

अंबिकापुर :प्रशासनिक अमले पर हमला करने वाले 8 लोगो पर एफआईआर दर्ज


रजनी/अंबिकापुर/ लॉकडाउन का फायदा उठाकर अतिक्रमण करने वालों पर कार्यवाही करने गईं प्रशासन के टीम पर हमला करने वाले 8 ग्रामीणों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है वही एसडीएम द्वारा दो लोगो पर धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई।
नायब तहसीलदार किशोरो वर्मा ने बताया कि अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत ग्राम बढ़नीझरिया में भूमि अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने की सूचना पर बुधवार को राजस्व एवं पुलिस की टीम के साथ मौके पर दबिश दी गई। उन्होंने ग्रामीणों को अतिक्रमण हटाने की समझाईश दी।इस पर ग्रामीण उग्र होकर टीम पर ईंट, पत्थर, सब्बल से हमला कर दिए। ग्रामीणों ने पटवारी के साथ मार-पीट की तथा शासकीय वाहन और दस्तावेज को क्षतिग्रस्त कर आधा घंटे तक बंधक बना लिए। मामले की सूचना पर एसडीएम एवं सीएसपी मौके पर पहुंचकर टीम को ग्रामीणो से मुक्त कराकर दस्तावेज वापस कराया। प्रशासनिक अमले पर मार-पीट करने तथा शासकीय वाहन और दस्तावेज को नुकसान पहुंचाने पर नायब तहसीलदार द्वारा राजकुमार, सुखसाय, नधिरत, इंद्र कुंवर, मनिरथ, दिलकुंवर, टिबन और सुशीला सभी निवासी बढ़नीझरिया के विरुद्ध गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया। इन सभी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 186, 294, 332, 353, 427 एवं 506 अधिरोपित की गई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57