छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बदलता रहेगा प्रदेश के मौसम का मिजाज: मौसम विभाग

रायपुर । छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और नम हवाओं के आने की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा और दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी शुरू होगी। हालांकि 10 व 11 फरवरी को फिर से मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा और हल्की ठंड में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश भर में कबीरधाम सबसे ठंडा रहा। एडब्ल्यूएस कबीरधाम का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सोमवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। सुबह-सुबह और रात में ठंड बनी हुई है,हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अब थोड़ी बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने से अब ठंड भी थोड़ी कम होगी। 10 व 11 फरवरी को मौसम का मिजाज फिर से थोड़ा बदलेगा और हल्की ठंड बढ़ेगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड भी थोड़ी कम रहेगी।

रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!