छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की उपाधि से सम्मानित

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोमवार को कोलकाता के प्रतिष्ठित सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी लिट) की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री को मानद डी. लिट डिग्री प्रदान करने वाला यह पश्चिम बंगाल का दूसरा विश्वविद्यालय है। इससे पहले जनवरी 2018 में उन्हें तत्कालीन शिक्षा मंत्री के रूप में पार्थ चटर्जी के साथ कलकत्ता विश्वविद्यालय द्वारा इसी डिग्री से सम्मानित किया गया था।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सेंट जेवियर्स के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सीवी आनंद बोस से डिग्री प्राप्त करने के बाद, बनर्जी ने राज्य में आम लोगों, विशेष रूप से समाज के दलित वर्गों को सम्मान समर्पित किया। उन्होंने कहा- मैं आम आदमी का प्रतिनिधित्व करती हूं। इसलिए, मैं इस सम्मान को राज्य में समाज के आम और विशेष रूप से पिछड़े वर्गों को समर्पित करती हूं।

ऐसे सम्मान वास्तव में हम जैसे लोगों को समाज के लिए और अधिक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए, पिछले दस वर्षों के दौरान हम राज्य में 10 नए कॉलेज स्थापित करने में सक्षम हुए हैं। जल्द ही और नए कॉलेज खुलेंगे। मुझे इस विश्वविद्यालय से विशेष प्रेम है क्योंकि वह मुझे कभी नहीं भूले हैं। वह क्रिसमस सहित अनेक अवसरों में मुझे आमंत्रित करते हैं।

 

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!