Advertisement

भाजपा के द्वारा फैलाया जा रहा झूठ, जानिए पूरा सच : स्वामीनाथ जायसवाल

नई दिल्ली :- भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नाथ जायसवाल ने बताएं जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का प्रचार तंत्र पूर्वोत्तर सरकार द्वारा किए गए कांग्रेस के किए गए कार्यों को अपना बताने का मुहिम चालू किया गया है इसका मैं घोर निंदाकरता हूं। भारतीय जनता पार्टी सरकार सिर्फ बेचना चाहती है और बनाना नहीं यहां तो प्रधानमंत्री अपना महल और नया संसद भवन और स्टैचू निर्माण कार्य में व्यस्त हैं जनता ऑक्सीजन दवाई और वैक्शीन बेड के लिए त्रस्त है, और जानिए सच क्या है।

#AIIMS

देश का पहला AIIMS जो दिल्ली में स्थित है , उसे नेहरू जी की पहली सरकार में बनाया गया था । उसके बाद बाजपेई जी ने 2003 में चुनाव से कुछ महीने पहले स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर लाल क़िले से एलान किया कि हमारी सरकार अगले तीन साल में PMSSY के तहत AIIMS जैसे 6 अस्पताल देश भर में बनाएगी । यह चुनावी वायदा था , चुनाव हुए , अटल जी चुनाव हार गए और उन्होंने कोई भी अस्पताल नहीं बनाया । अस्पताल बनाना तो दूर की बात है , उनकी सरकार में इन 6 अस्पतालों के लिए ना कोई ज़मीन अक्वायर की , ना कोई टेंडर किया और ना ही कोई कन्स्ट्रक्शन शुरू हुआ ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मनमोहन सिंह जी देश के प्रधानमंत्री बने । मनमोहन सिंह जी की कैबिनेट ने मार्च , 2006 में इन 6 AIIMS को अप्रूव किया , 2009 तक भूमि अधिग्रहण तथा दूसरे सरकारी NOC वग़ैरा लेने के बाद जून 2010 में इनका कन्स्ट्रक्शन शुरू हुआ । 2012 में इन सभी AIIMS में MBBS के बैच शुरू हो गए और 2013 में नर्सिंग की क्लासेज़ शुरू हो गयी । यह 6 AIIMS है भोपाल , भुवनेश्वर , जोधपुर , पटना, रायपुर और ऋषिकेश । जिनको आईटी सेल अटल सरकार में बना हुआ दिखा रहा है। रायबरेली में AIIMS 2009 में मनमोहन सिंह सरकार में शुरू हुआ और उसे भी उनकी ही सरकार में कम्प्लीट कर लिया गया । रायबरेली और भोपाल के AIIMS में केवल OPD मोदी जी के कार्यकाल में शुरू हुई , बाक़ी वहाँ पर क्लास , IPD पहले ही ( मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल ) में शुरू हो चुकी थी ।

उसके बाद मोदी जी का कार्यकाल शुरू हुआ । मोदी जी ने एक साथ 15 AIIMS बनाने की घोषणा कर दी । इन 15 AIIMS में अभी तक कोई भी AIIMS कम्प्लीट नहीं हुआ है , कुछ अभी कन्स्ट्रक्शन के पहले फ़ेस में है , कुछ के लिए अभी ज़मीन का अधिग्रहण भी नहीं हुआ है । 2-3 AIIMS पार्शली स्टार्ट हुए है ।

देश में केवल 8 AIIMS पूरी तरह से फ़ंक्शनल है और सभी AIIMS कांग्रेसी सरकारों में बने है । आईटी सेल द्वारा झूठ फेलाया जा रहा है जिस झूठ को ऑल्ट न्यूज़ ने बर्स्ट कर दिया है ! सांच को आंच क्या पूर्वोत्तर सरकार कांग्रेस के द्वारा किए गए कार्यों को जिस तरह से हमला जामा पहनाकर एक झूठ का नया ढांचा तैयार किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी का सिर्फ एक ही काम है भ्रम और झूठ भेजना गुमराह करना अब जागरूक देश का जनता हो गया रंभा गांव में नहीं अब सत्य का होगा जीत झूठ का बोलबाला खत्म जिस तरह से भ्रम फैलाकर आज प्रधानमंत्री और गृह मंत्री लुप्त हैं इस काल में भी देश को छोड़कर अब देश आत्मनिर्भर बन चुका है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57