ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

बिजली मंत्री ने कहा, पीपीए के बिना 8,000 मेगावाट की तापीय बिजली के लिए बोलियां आमंत्रित की जाएंगी

बिजली मंत्री ने कहा, पीपीए के बिना 8,000 मेगावाट की तापीय बिजली के लिए बोलियां आमंत्रित की जाएंगी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

नयी दिल्ली, 26 जून बिजली मंत्री आर के सिंह ने बताया कि सरकार पीपीए के बिना 8,000 मेगावाट तापीय बिजली क्षमताओं से तैयार बिजली की बिक्री के लिए राज्यों से बोलियां आमंत्रित करेगी।

सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारत में कुल 8,000 मेगावाट की तापीय क्षमता, ऐसी है जिसके लिए कोई बिजली खरीद समझौता नहीं है।

भारत में पीपीए के बिना उपलब्ध क्षमता से संबंधित एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘तापीय बिजली में 8,000 मेगावाट की ऐसी क्षमताएं हैं, जिनके पीपीए नहीं हैं।’’

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इस मुद्दे को हल करने के लिए सरकार की योजना के बारे में बताता हुए मंत्री ने कहा कि राज्यों को अपनी बिजली की जरूरत भेजने को कहा गया है, और उसके अनुसार बोलियां आमंत्रित की जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम (उनकी मांग) पता करेंगे और बोलियां आमंत्रित करेंगे, जो भी सबसे कम बोली लगाएगा, उसके साथ पीपीए पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। पीपीए पर हस्ताक्षर होने के बाद, उन्हें (राज्यों को) बिजली मिल जाएगी।’’

सिंह ने कहा कि कुछ बिजली संयंत्र ऐसे हैं, जो एनसीएलटी की कार्रवाई के अधीन हैं, और सरकार ने इन संयंत्रों को जल्द से जल्द चालू करने के लिए बैंकरों के साथ बैठक करने सहित कई कदम उठाए हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!