Advertisement

सूरजपुर : सरगुजा कमीश्नर ने ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर सरगुजा कमीश्नर सुश्री जिनेविवा किन्डो ने आज नयनपुर स्थित विद्या गैस एजेन्सी आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आईजी सरगुजा श्री आर पी साय, एसपी श्री राजेश कुकरेजा, जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, अपर कलेक्टर श्री एस एन मोटवानी, सिविल सर्जन डाॅ. शशि तिर्की, तहसीलदार ऋचा सिंह डाॅ. अजय मरकाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कमीश्नर ने ऑक्सीजन प्लांट पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ऑक्सीजन सप्लाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संभाग का एकमात्र आॅक्सीजन प्लांट है सभी जिले को जरुरत के आधार पर सप्लाई करने निर्देशित किया। उन्होंने खाली सेलेन्डर को तत्काल भराने कहा है। जिससे आपातकालीन स्थिति में किसी को परेशानी न हो व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

सरगुजा कमीश्नर सुश्री जिनेविवा किन्डो ने जिले में कोरोना के संक्रमण की स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने कोविड टेस्टिंग, टीकाकरण, कोविड केयर सेंटर सहित अन्य व्यवस्थाओं से अवगत हुई एवं टेस्टिंग, टीकाकरण, दवाई की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुश्री किन्डो ने शासन के निर्देशानुसार अंत्योदय, एपीएल, बीपीएल के पात्र हितग्राहियों वैक्सीन लगाने की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने कोरोना संक्रमण की वृद्धि को देखते हुए जिले के सभी अंर्तराज्यीय एवं अंतरजिला से लगने वाली सीमाओ पर चेकिंग का कड़ाई करते हुए बाहर से आने जाने वाले व्यक्तियों का सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिए है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57