Advertisement

महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलनों से छात्र-छात्राओं की कला कौशल प्रदर्शन

महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलनों से छात्र-छात्राओं की कला कौशल प्रदर्शन

बिश्रामपुर- महाविद्यालय के वार्षिक स्नेह सम्मेलनों से छात्र-छात्राओं की कला कौशल प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है साथ ही उनके बौद्धिक विकास का मूल्यांकन करने का शुभ अवसर प्राप्त होता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उक्त बातें भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं संसदीय सचिव उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन पारसनाथ राजवाड़े स्थानीय शासकीय महाविद्यालय की वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि के आसंदी से महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहीं। विधायक पारसनाथ रजवाड़े ने आगे कहा कि महाविद्यालय वार्षिक स्नेह सम्मेलन से अभिभावकों को भी अपने बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता की जानकारी मिल जाती है । बच्चे वर्षभर क्या किए हैं उसका परीक्षा लेने का अवसर भी देखने समझने का पलकों को मिल जाता है। विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी ग्रामीण महाविद्यालय की उन्नति और विकास के लिए महत्वपूर्ण कई योजनाएं संचालित की है जिसका प्रतिसाद भी देखने को मिल रहा है। महाविद्यालय में बहुत सारी व्यवस्था दी गई है बहुत सारी जरूरतों की आवश्यकता है जिन्हें जनभागीदारी अध्यक्ष चंदन प्रताप सिंह ने हमें अवगत कराया है जिसे हम पूर्ण करने का पूरा प्रयास करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रेम नगर विधायक प्रतिनिधि सुभाष गोयल ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य गढ़ सकते हैं अतः विद्यार्थियों को शिक्षित व मजबूत होने की जरूरत है ।विद्यार्थी दृढ़ निश्चय करके अपने मुकाम हासिल करने का प्रयास करें तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
कांग्रेस के युवा नेता दानिश रफीक ने कहा कि कोयलांचल के बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर जाना पड़ता था अधिक दूरी होने के कारण ग्रामीण बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते थे ऐसी स्थिति में विश्रामपुर में महाविद्यालय खोलने के लिए स्थानीय नेताओं के सहयोग से 1 लंबी लड़ाई लडी गई जिसका परिणामस्वरूप यह महाविद्यालय है।
नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि वार्षिक उत्सव के उपरांत आपको कड़ी परीक्षा होनी है जिसकी मन लगाकर आप सब तैयारी करें और अपना भविष्य संवारे।
जिला पंचायत सदस्य सुश्री शशि सिंह ने कहा कि हमने कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक राजीव जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत जोड़ो अभियान में सम्मिलित होकर युवाओं के बीच एक संदेश देना चाहा की लड़कियां भी अच्छा कर सकती है तो हमने भी किया ।भारत में फैली वैमनस्यता को दूर करने का प्रयास कांग्रेश कर रही है जिसका पूरा देश में समर्थन मिला रहा है। महाविद्यालय वार्षिक प्रतिवेदन प्राचार्य डॉक्टर पी एन सी सिंह ने किया ।सफल संचालन सूरजपुर महाविद्यालय जनभागीदारी के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल एवं शासकीय महाविद्यालय बिश्रामपुर के सहायक प्राध्यापक डीपी कोरी क्रमशः किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में पधारे अतिथियों ने महाविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई मॉडल स्टाल का अवलोकन किया। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिन्हें अतिथियों ने सम्मानित किया साथ ही महाविद्यालय की मेघावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*नवा बिहान वार्षिक पत्रिका का विमोचन*
मंचासीन अतिथियों में विधायक पारसनाथ राजवाड़े, सुभाष गोयल, संजय डोसी , रमेश दिनोदिया आशीष यादव, सुनील अग्रवाल ,दुर्गा शंकर दीक्षित ,मनिहारों देवी ,राहुल अग्रवाल, दीप्ति स्वाई ,छंदा देवी ,रमेश दनोदिया ,गुरमीत सिंह गोल्डी, विनय सिंह, , जाकेश रजवाड़े, विनोद जिंदल, विनय यादव आदि शामिल थे जिन्होंने महाविद्यालय का वार्षिक पत्रिका नवा बिहान का विमोचन किया।
*आधे से अधिक आमंत्रित अतिथि जो आयोजन में नहीं आए*
महाविद्यालय द्वारा आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमरजीत भगत मंत्री खाद्य एवं संस्कृति, खेल साय सिंह विधायक प्रेम नगर एवं अध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण ,सफी अहमद अध्यक्ष श्रम कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन ,डॉ अमित सक्सेना महाप्रबंधक एसईसीएल बिश्रामपुर इस आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47