Advertisement

जांजगीर-चांपा : कॉमन सर्विस सेंटरो में होगा कोविड 19 टीके का पंजीयन, जिला स्तरीय कोविड केयर कमेटी की बैठक…

जांजगीर-चांपा 13 मई 2021 :- राज्य सरकार द्वारा कोविड टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीयन के लिए सीजी टीका एप का प्रारंभ किया गया है। इस एप के माध्यम से हितग्राही स्वयं अपने मोबाईल से पंजीयन कर सकेंगे। ऐसे हितग्राही जिनके एन्ड्रायड फोन या इन्टर नेट की सुविधा नही है, वे कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिले के किसी भी सीएससी (काॅमन सर्विस सेंटर ) से निःशुल्क पंजीयन करवा सकेंगे। कंटेनमेंट जोन के दौरान केवल टीकाकरण पंजीयन के लिए सीएससी को खोलने की अनुमति होगी। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आज कोविड केयर जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर श्री यशवंत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कलेक्टर ने ईसीटीसी सेंटर में भर्ती कोविड मरीजों के इलाज के लिए लगातार ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बलोदा कोविड सेंटर में मरीजों की संख्या और बेहतर इलाज के मद्देनजर ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति को बढ़ाने कहा। उन्होंने क्रय किए गए सभी कंस्ट्रक्टर का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि इसका अधिकतम लाभ कोविड मरीजों को मिल सके। उन्होंने 500 बिस्तर नए कोविड सेंटर्स में कोविड-19, मरीजों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में मड़वा, पामगढ़ सहित अन्य नए कोविड केयर सेंटर्स का शीघ्र शुभारंभ की बात कही।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर, जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ अनिल जगत, संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, डिप्टी कलेक्टर श्री करुण डहरिया, डीपीएम सुश्री विभा टोप्पो, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती पायल पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47