
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़
ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन की मौत
ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन की मौत
इटावा/ राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर शनिवार सुबह विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।.
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बुदैला गांव के पास हुआ जब चार लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी । क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हादसे में औरैया के राकेश कुमार, उनकी पत्नी और एक रिश्तेदार की आठ वर्षीय बेटी की मौत हो गई।.











