Advertisement

बारहवीं के विद्यार्थियों को डीएवी पब्लिक स्कूल ने समारोह पूर्वक दिया विदाई

बारहवीं के विद्यार्थियों को डीएवी पब्लिक स्कूल ने समारोह पूर्वक दिया विदाई

सूट बूट में पहुंचे थे छात्र ,छात्राएं भारतीय परिधान में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर – डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल बिश्रामपुर में 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में वैदिक हवन से आयोजन का शुभारंभ किया गया जिसमे बारहवीं के विद्यार्थियों एवं प्राचार्य एच. के. पाठक सहित शिक्षक – शिक्षिकाएं शामिल हुए । इस अवसर पर अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों के सम्मान में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में समूह नृत्य एवं हास्यपरक एकांकी ‘स्टूडेंट्स लाइफ’ की शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। बारहवीं के विद्यार्थियों श्वेता लीना सारंगी, तेजिंदर कौर, खुशी मित्तल, अक्षिता दीक्षित एवं वैभवी राजवंश ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन सबसे स्वर्णिम काल होता है। हम विद्यालय एवं अपने सहपाठियों के सांनिध्य में गुजारे स्वर्णिम पलों को हमेशा संजोकर रखेंगे । जीवन को नई दिशा प्रदान करने एवं भविष्य को उज्ज्वल बनाने में हमारे सम्मानीय शिक्षक – शिक्षिकाओं का अहम योगदान होता है। डी.ए.वी. बिश्रामपुर से प्राप्त नैतिक मूल्यों को हम अपने जीवन में अमल करते रहेंगे।
विद्यालय प्राचार्य एच. के. पाठक ने अपने आशीर्वचन में कहा कि विद्यार्थी जीवन सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य का आधारशिला होता है। विद्यार्थी जीवन की कठिन चुनौतियों को अपने दृढ संकल्प , लगन एवं कड़ी मेहनत के बल पर पार कर किया जा सकता है। नैतिक मूल्यों व अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में उतार अच्छा इंसान बनें और समाज एवं देश की सेवा करते रहें। उन्होंने ‘कर्म पथ पर डटे रहो , संकट का भी हल होगा’ कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सत्र 2022-23 की आगामी बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित विद्यार्थियों के अच्छे परिणाम एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती हेलना फ्रांसिस ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को परिश्रम को जीवन का संबल बनाकर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के द्वारा अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम प्रभारी अध्यापक श्री एम. के. सारंगी सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों अक्षत सिंह , सृष्टि झा , अंशु ठाकुर, इरा जैन , मानस मंडल अदिति सिंह, शिवानी जायसवाल और श्रेया जायसवाल ने किया। सामूहिक शांति पाठ के साथ विदाई समारोह का सफल समापन हुआ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47