Advertisement

राजिम माघी पुन्नी मेला में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन, 150 बेटियों के हाथ हुए पीले

राजिम, / पवित्र महानदी, सोंढूर, पैरी के त्रिवेणी संगम के राजीव लोचन मंदिर परिसर में आज अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब पूरा परिसर विशाल विवाह मंडप में बदल गया था। अवसर था मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह का। इस आयोजन में यहां 150 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ।राजिम माघी पुन्नी मेला के अवसर पर यह विशेष पल था जब जिले के गरीब 150 बेटियों के हाथ हजारों लोगों की गवाही में पीले हुए। भगवान श्रीराजीव लोचन और श्रीकुलेश्वर नाथ की पवित्र धरा में बेटियों को समारोह के मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंन्त्री व राजिम विधायक अमितेश शुक्ल, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों का आशीर्वाद मिला।सामुहिक विवाह में छुरा विकासखंड के 38, फिंगेश्वर के 1,मैनपुर के 64,गरियाबंद के 18 एवं देवभोग के 29 जोड़े शादी के पवित्र बंधन में बंधे।

गायत्री वैदिक मंत्रोच्चार और रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व वधु एवं वर पक्ष से अधिकारी-कर्मचारी बाराती और घराती बने। वर पक्ष को बाजे-गाजे के साथ स्वागत कर बारात निकाली गई। वहीं वधु पक्ष ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा मेला स्थल विवाहमय नजर आ रहा था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने वर-वधु को आशीष और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह मेरे लिए एक शुभ अवसर है कि आज राजिम के पवित्र धरा पर सामुहिक विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि आज पुण्य कार्य हो रहा है जहां गरीब बेटियों को आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी बेटियों पर होती है। वे परिवार और समाज को जोड़ कर रखती है। बेटियां शासन की योजना का लाभ उठाकर सक्षम बने। उन्होंने सभी नवदम्पति को उपहार दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने नवदम्पति को सफल और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और जोड़ों को 1- 1 हजार का चेक प्रदान किया। श्री शुक्ल ने नवविवाहित को सफल जीवन के लिये मूल मंत्र दिए। एक दूसरे की गलती को नही देखते हुये अच्छाई को स्वीकार करें।सोशल मीडिया का सावधानी से उपयोग करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के  स्वाभिमान और सम्मान के लिए कार्य कर रहे हैं। शासन की योजना का जिक्र कर कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। उन्होंने सरकार के तरफ से सभी नवदम्पति को बधाई और शुभकामनाएं दी।

जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा कि हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुखिया भूपेश बघेल द्वारा बेटियों की शादी के लिए फिजूलखर्ची रोकने के लिए अनुकरणीय पहल की है। सामुहिक विवाह के लिए योजना से गरीब बेटियों को बड़ी मदद मिली है। जिला पंचायत सभापति श्रीमती मधुबाला रात्रे ने कहा कि कोरोना काल मे यह शादी नही हो पाई थी।। लेकिन अब यह शादी हो रही है। सभी समाज को आगे आना पडेगा। शासन की योजनाओं का लाभ उठाने अपील की और सभी नवविवाहित जोड़े को बधाई दी।

गायत्री परिवार के वैदिक मंत्रोच्चार और रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व वधु एवं वर पक्ष से अधिकारी-कर्मचारी बाराती और घराती बने। वर पक्ष को बाजे-गाजे के साथ स्वागत कर बारात निकाली गई। वहीं वधु पक्ष ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा मेला स्थल विवाहमय नजर आ रहा था। इस सामुहिक विवाह में मैनपुर के टीलेन्द्री, ओमकार, गरियाबंद की आरती निर्मलकर ने इस आयोजन के लिए शासन-प्रशासन का आभार प्रकट किया है।उन्होंने कहा कि यह शादी हमारे जीवन के लिए यादगार क्षण है।शासन से जो लाभ मिला है उसके लिए धन्यवाद दिये।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पांडेय ने बताया कि अब तक जिले में 1334 जोड़े का विवाह सम्पन्न हो चुका है।योजना अंतर्गत प्रत्येक जोड़े के लिए योजना अंतर्गत द्वारा 25 हजार की राशि व्यय की जा रही है। जिसमे 5 हजार रूपये श्रृंगार सामग्री, 14 हजार रूपये उपहार सामग्री तथा 5 हजार रूपये आयोजन मद एवं 1हजार रूपये का चेक वधु के लिए प्रदाय किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष छुरा श्रीमती तोकेश्वरी मांझी,जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू,छुरा उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ,पदमा दुबे, अपर कलेक्टर अविनाश भोई महिला बाल विकास के अधिकारी अशोक पांडेय ,स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वर-वधु के परिजन व आगंतुक भी मौजूद थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57