CG BIG NEWS : बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार के घर करोड़ों की चोरी करने वाले आरोपी गोवा से गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के घर हुई करोड़ों रुपए की चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3 करोड़ से अधिक के सामान और नगदी की रिकवरी कर ली गई है। आरोपियों ने चार अन्य घरों में एक करोड़ से अधिक की चोरी करना भी स्वीकार किया है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बता दें कि बीती 7 फरवरी को ओल्ड आदर्श नगर दुर्ग स्थित पंकज राठी के घर में तीन करोड़ रुपए से अधिक की चोरी हुई थी। पंकज राठी पेशे से सिविल कांट्रैक्टर और पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार हैं। वे अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बृजमोहन अग्रवाल की बेटी की शादी में शामिल होने रायपुर गए थे। वहां से सोमवार शाम वापस लौटे तो पता चला कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।

उनके घर की आलमारी तोड़कर करीब तीन किलो सोना, 18 किलो चांदी के जेवर और 10 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। एसपी दुर्ग ने इस हाई प्रोफाइल चोरी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया। टीम ने एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 3 करोड़ रुपए से अधिक का माल जब्त किया है।