ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

बाड़ी में बढ़ई बना रहा था सागौन की लकड़ी का पलंग, सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाड़ी में दी दबिश, जब्त किया 8 नग सागौन और 12 नग हल्दू

देवभोग। बाड़ी में बढ़ई को सागौन लकड़ी का पलंग बनाना महंगा पड़ गया.. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाड़ी में दबिश देकर 8 नग सागौन चिरान के साथ 12 नग हल्दू चिरान जब्त किया.. विभाग ने वन अपराध प्रकरण दर्ज़ कर लकड़ी को देवभोग के वन विभाग परिसर लाकर जब्त कर लिया है..

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए इन्दागॉव वन परिक्षेत्र अधिकारी छबिलाल ध्रुव ने बताया कि मुखबिर से सुचना प्राप्त हुआ था कि नयापारा में एक ग्रामीण के बाड़ी में सागौन व अन्य लकड़ी रखा हुआ है.. सुचना मिलने के बाद उपवनमंडलाधिकारी को अवगत करवाने के बाद उनसे मिले दिशा निर्देश के आधार पर मौके के लिए डिप्टी रेंजर दिनेशचंद्र पात्र के साथ वन कर्मचारियों को मौक़े के लिए रवाना किया गया.. इस दौरान दिनेश ने रणनीति बनाकर बाड़ी में दबिश दी.. टीम को देखकर पलंग बनाने का काम कर रहा बढ़ई भी हड़बड़ा गया .. इस दौरान टीम ने पलंग बनाने वाले बढ़ई से पूछताछ की तो बढ़ई ने लकड़ी खुद का होना बताया..इस दौरान डिप्टी रेंजर ने कर्मचारियों के साथ पुरे बाड़ी में सर्च अभियान चलाया.. टीम को इस दौरान 8 नग सागौन चिरान और 12 नग हल्दू चिरान मिला.. टीम ने अधूरा बने पलंग को भी जब्त किया है.. वहीं जब्त किये गए लकड़ी की क़ीमत टीम ने करीब 35 हजार रूपये आंका है.. उक्त कार्रवाई में अमलीपदर के सहायक परीक्षेत्र अधिकारी बिम्बाधर यदु, माहुलकोट के वनरक्षक लम्बोदर सोरी, साहसखोल के वनरक्षक अजय चेलक, कोतराडोंगरी के वनरक्षक खिलेश नागरची, खरीपथरा के वनरक्षक खेत्रमोहन साहू और सुरक्षा श्रमिक अनिराम जाल की मुख्य भूमिका रही…

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!