CG NEWS : न्यूज एंकर की लाश मांग रही इंसाफ, भाई ने खोले कई राज, अब दोस्त की तलाश में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा। जिले में न्यूज एंकर की संदिग्ध हालत में मिली लाश का रहस्य गहरा होता नजर आ रहा है। पुलिस को उस दोस्त की तलाश है, जो वारदात वाले दिन रात में घर पर मौजूद था और घटना के बाद गायब हो गया। पुलिस को फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। सोमवार को जांजगीर में पत्रकार गोपाल शर्मा की बेटी इशिका शर्मा की घर पर लाश मिली थी। वो ऑनलाइन न्यूज चैनल में न्यूज एंकर के तौर पर काम करती थी। हादसे की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और फारेंसिक साक्ष्य को इकट्ठा कर जांच के लिए भेजा है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इशिका शर्मा सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 में अपने परिवार के साथ रहती थी। इशिका स्थानीय यू ट्यूब चैनल में पिछले 3 साल से एंकर थी, साथ ही एलएलबी की फाइनल ईयर की छात्रा थी। रविवार को उसके पत्रकार पिता गोपाल शर्मा और मां किसी काम से कोरबा के लिए गए हुए थे। घर में सिर्फ इशिका और उसका भाई आर्यन थे। भाई आर्यन शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने एक दोस्त को भी घर पर बुलाया था। सभी ने रात में खाना खाया, लेकिन उसे लगता है कि उसके खाने में कुछ मिला दिया गया था, क्योंकि वो गहरी नींद में चला गया था। भाई ने बताया कि जब उसकी नींद खुली, तो सोमवार की दोपहर हो चुकी थी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इधर इशिका के पिता गोपाल शर्मा का कहना है कि दोपहर को 12 बजे उन्होंने दोनों बच्चों को कॉल लगाया, तो दोनों में किसी ने भी फोन नहीं उठाया। जिसके बाद उन्होंने चौकीदार को कॉल किया और घर जाकर देखने की बात कही। चौकीदार जब घर पहुंचा, तो उसने पाया कि घर का मेन दरवाजा खुला है। वहीं आर्यन के बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद है। चौकीदार ने कमरे का दरवाजा खोलकर आर्यन को जगाया। इसके बाद दोनों इशिका के कमरे में पहुंचे, तो देखा कि उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी है। वहीं जो दोस्त घर आया था, उसका कोई पता नहीं था। साथ ही उनकी स्कूटी और भाई-बहन दोनों का मोबाइल भी गायब था। चौकीदार के फोन से बेटे ने तुरंत घटना की सूचना पिता को दी।

पिता ने सिटी कोतवाली पुलिस को जानकारी दी और वे तुरंत अपनी पत्नी के साथ कोरबा से जांजगीर-चांपा आने के लिए निकल गए। इधर डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सैंपल इकट्ठा कर जांच के लिए भेजे। माता-पिता के आने के बाद शाम में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। भाई आर्यन और माता-पिता का बयान दर्ज किया जा रहा है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है, जो वारदात के बाद से ही गायब है। माना जा रहा है कि उससे पूछताछ में वारदात की महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकेगी।