ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

बारात में दनादन गोलियां दाग रहे थे बाराती कि अचानक पसरा सन्नाटा, मासूम की मौत

मोतिहारी. लाख प्रयास के बाद भी बिहार में हर्ष फायरिंग का सिलसिला थम नहीं रहा है. लोग अपने शानो शौकत में फायरिंग करने से बाज नही आ रहे है. ताजा मामला पूर्वी चम्पारण जिला का है जहां गांव से निकल रही बारात में हुए हर्ष फायरिंग में एक मासूम की जान चली गयी. मासूम अपने घर के बाहर से जा रही बारात को देख रही थी कि गोली की शिकार हो गयी. हर्ष फायरिंग में निकली गोली से मासूम नाजनी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोली लगते ही खुशी मातम में बदल गयी. घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई. भगदड़ के बीच लोग किसे गोली लगी, इसकी खोज करने लगे. इस बीच फायरिंग कर रहा युवक जितेंद्र साह मौके देख भाग निकला. घटना बंजरिया थाना के गोबरी गनव में घटित हुई है. गोली लगने से मृत मासूम के शव को छोड़ सभी फरार हो गए. बताया जाता है कि गोबरी गांव निवासी परमानंद साह के पुत्र और पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र साह के भाई चंदन कुमार की बारात निकाली थी, जिसमें हर्ष फायरिंग किया जा रहा था.

फायरिंग में गोली लगने के बाद सभी फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर मोतिहारी सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिये भेजा है, साथ ही जितेंद्र साह को गिरफ्तार किया है. मृत नाजनी की मां और पिता ने बताया कि घर के बाहर खड़ी हो कर बारात को देख रही थी, इसी दौरान ये घटना हुई. बारात में चली गोली से उसकी मौत हो गयी है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!