
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
बाल गृह में पांच दिन में चार बच्चियों की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
बाल गृह में पांच दिन में चार बच्चियों की मौत, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्राग नारायण रोड स्थित राजकीय बालगृह में पांच दिनों में चार बच्चियों की मौत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए उसके अधीक्षक को निलंबित कर दिया है तथा मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं ।.
जिला प्रशासन ने इन बच्चियों की ठंड से मौत की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि मौत के कारणों के बारे में सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पायेंगी ।.








