Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर विश्रामपुर 12वीं के विद्यार्थियों का दी गई विदाई

सरस्वती शिशु मंदिर विश्रामपुर 12वीं के विद्यार्थियों का दी गई विदाई
गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर – सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय बिश्रामपुर में 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित कर गमगीन माहौल में विदाई दी गई।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 1 मार्च से प्रारंभ हो रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्यारहवीं के छात्र छात्राओं के द्वारा 12वीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व भारत माता की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। आज के इस कार्यक्रम में स्वागत गीत कक्षा ग्यारहवीं के बहनें मेघा विश्वकर्मा और प्रियंका बघेल के द्वारा प्रस्तु किया गया । मंच का संचालन शिवम पैकरा ने किया । आज की विदाई समारोह में 12वीं के छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । 12वीं के सभी छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार और विद्यालय के साथ अपने अनुभव को साझा किया । विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद ओझा ने बच्चों को आगामी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने हेतु महत्वपूर्ण टिप्स दी तथा शेष समय का सदुपयोग करने को कहा । विद्यालय समिति के सह व्यवस्थापक सरोज सिन्हा ने बच्चों को आगामी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में अपने कर्मों के द्वारा अपने साथ-साथ अपने पूजनीय माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने हेतु शुभकामनाएं दी।आज के कार्यक्रम मैं मंच का संचालन 11वीं के छात्र शिवम पैकरा ने किया और आभार व्यक्त श्रीमती साधना अधिकारी आचार्य ने किया। आज के इस कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47