Advertisement

सूरजपुर : कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की शव परिजनों ने लेने से किया इनकार जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी रजवाड़े ने किया अंतिम संस्कार।

कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की शव परिजनों ने लेने से किया इनकार जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी रजवाड़े ने किया अंतिम संस्कार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार तो जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं अंतिम संस्कार किया
जानकर के अनुसार बीते दिन कोरिया जिले के चर्चा निवासी रजन रजवाड़ेऔर नोहरी बाई पति पत्नीको कोरोना पॉजिटिव होने के कारण जिला चिकित्सालय सूरजपुर के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था ।जिसमें से रजन राजवाड़े का मृत्यु सुबह दिन में हो गया जिसकी खबर श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े को किसी ने दी सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े त्वरित जिला चिकित्सालय सूरजपुर जाकर पत्नी नोहरी बाई जो कि अपने पति के मौत के सदमे में बिलाप कर रही थी उनकी सुध लिए और उनके साथ कोई अटेंडर साथी नहीं होने के कारण उन्हें ढाढस बंधाया। तत्पश्चात श्रीमती राजवाड़े के द्वारा कोरिया जिले के उनके परिवार वालों से संपर्क साधा गया जिसमें उनके परिवार वाले अंतिम संस्कार में आने के लिए मना कर दिया ।तब श्रीमती राजवाड़े ने उनके पति रजन राजवाड़े का अंतिम संस्कार स्वय करने की तैयारियां में लग गई और चार पांच व्यक्तियों को बुला कर कोरोना नियमों का पालन करते हुए उनका बिना परिजन के अंतिम संस्कार करवा कर मानवता का परिचय दिया जिसकी प्रशंसा लोगों द्वारा की जा रही है।
इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य ने श्रीमती राजवाड़े ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस दरमियान प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत करने का प्रयास किया तो किसी के द्वारा फोन नहीं उठाया गया और उठाया भी गया तो उनसे सहयोग नहीं मिला। जो कि चिंतनीय निंदनीय विषय है अंतिम संस्कार में लकड़ी नहीं मिल रहा था तो लकड़ी का व्यवस्था नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता के द्वारा निशुल्क लकड़ी का व्यवस्था कराया गया तत्पश्चात श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में अंतिम संस्कार संपन्न हो पाया इस समय वहां पर ठाकुर राजवाड़े केदार राजवाड़े गोपाल राजवाड़े आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57